
अमृतसर, 3 मई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने जोशी कॉलोनी में प्रीमिक्स डलवा सड़के बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए। रिंटू द्वारा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।रिंटू ने कहा कि इस पहल से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इलाके का इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत होगा। उन्होंने कहा कि लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से हमें और अच्छा काम करने के लिए मोटिवेट करता है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 महीनों से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों और समूह पंचायतों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर गलियों के निर्माण का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से सड़कों के निर्माण कार्य को और तेज गति दी गई है, जो लगातार जारी रहेगी ।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड बनवाने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन के तहत भी कैंप आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर घर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द हल किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News