Breaking News

भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला:जाखड़ बोले- पाठक पर पर्चा कर अपने विधायकों को डराया; दल बदलने वालों को AAP ने दिया संदेश

अमृतसर,3 मई :पंजाब बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में हुई इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सुनील जाखड़ ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दर्ज मामलों को लेकर कहा, “पर्चों से तो हम निपट लेंगे। बीजेपी पर्चों से डरने वाली नहीं है । यह कोशिश अपने विधायकों को डराने के लिए की जा रही है कि हम संदीप पाठक तक पर हाथ डाल सकते हैं।
अगर कोई आगे-पीछे होता है या दल बदलता है, तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मांग की गई है कि चीफ सेक्रेटरी को बुलाकर पूछा जाए कि मीटिंग में क्या हुआ था और अफसरों को सुरक्षा दी जाए।

पंजाब में सीएम बदलने की स्थिति पर बयान

सुनील जाखड़ ने कहा, “फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद मुख्यमंत्री आराम से बैठे हैं कि अब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा। उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि इस मामले में न्यायिक सलाह ले लें। अगर बहुमत वाले विधायक आपके पास आकर कहें कि उनके पास बहुमत है, तो हर मामले में फ्लोर ऑफ द हाउस में जाने की जरूरत नहीं होती। इसका निपटारा राजभवन में भी हो सकता है। आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी। “

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा एक बड़े बिजनेसमैन हैं और उनका राजनीतिक प्रभाव भी अच्छा है। “उनके मन में भी टीस है। मुझे लगा था कि वह इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री को बदला जा सकता है, लेकिन हम किसी तरह का गवर्नर रूल नहीं चाहते। मुख्यमंत्री को विपश्यना में भेज दो।”

चीफ सेक्रेटरी को बुलाकर पूछने की मांग

जाखड़ ने कहा, “मैंने राज्यपाल साहब से मांग की है कि चीफ सेक्रेटरी को बुलाकर जरूर पूछा जाए कि मीटिंग में क्या हुआ था। मुझे पूरी जानकारी है कि दो मंत्रियों को क्या हुआ था। मुझे पूरी जानकारी है कि दो मंत्रियों को जलील किया गया। इससे भी ज्यादा गलत भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी के लिए किया। हो सकता है उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए बात दबा दी हो, लेकिन यह पंजाब का मुद्दा है। ” उन्होंने कहा, “पहले गाने वाले कलाकारों को राजनीतिक मंचों पर लाया जाता था, अब आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है चीफ सेक्रेटरी और अफसरों को प्रोटेक्शन मिलनी चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जालंधर डिवीजन के आयुक्त एवं सचिव, जनसंपर्क विभाग ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर, 2 मई :जालंधर डिवीजन के आयुक्त तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *