Breaking News

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला की सेहत का हाल जा

अमृतसर, 3 मई :पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज शाम पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला के निवास स्थान पर पहुंचे और उनकी सेहत का हाल जाना।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला का समाज सेवा में बहुत बड़ा योगदान रहा है और उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहते हुए भी प्रोफेसर चावला ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए प्रदेशवासियों की सेवा की है और आज भी वह निरंतर जनसेवा में समर्पित होकर कार्य कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं और आज की युवा पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कामना की कि प्रोफेसर चावला स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन व्यतीत करें और इसी प्रकार समाज सेवा में योगदान देती रहें।

इस मौके पर प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला ने राज्यपाल का उनके निवास स्थान पर पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ मांगें भी राज्यपाल के समक्ष रखीं। उन्होंने राज्यपाल को शहीद मदन लाल ढींगरा की तस्वीर भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया।

इस अवसर पर दुर्गियाना समिति के संरक्षक डॉ राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, एसीपी सुरिंदर सिंह, साहिल, विकास खन्ना तथा दुर्गियाना समिति के वित्त सचिव विमल कुमार भी उपस्थित थे। 

About amritsar news

Check Also

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी में व्यापार मिलनी का आयोजन: विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

अमृतसर, 17 जून : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा आज मजीठ मंडी में एक व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *