Breaking News

इस्टेट विभाग की टीम ने हुसैनपुरा तथा सिटी सेंटर क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए, पार्षद मोती भाटिया की मौजूदगी में लोगों को खुद अवैध पक्के कब्जे हटाने के लिए 2 दिन का दिया समय

अवैध कब्जे हटाते हुए इस्टेट विभाग की टीम

अमृतसर,26 अप्रैल(राजन): नगर निगम के इस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह के नेतृत्व में इस्टेट विभाग की टीम तथा पुलिस पार्टी के साथ हुसैनपुरा क्षेत्र से पिंगलवाड़ा तक तथा सूरज चंदा सिनेमाघर के सामने अवैध कब्जे हटाकर  समान जब्त किया गया।

अवैध कब्जे हटाते हुए इस्टेट विभाग की टीम

इन क्षेत्रों में अवैध पक्के कब्जे होने से अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था खराब रहती है। इस्टेट विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करने से लोगों में अफरा तफरी मची रही।

पार्षद मोती भाटिया लोगों को चेतावनी देते हुए

इसी बीच क्षेत्र के पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम के अधिकारियों के सामने ही लोगों को खुद ही अवैध पक्के कब्जे हटाने की चेतावनी दी कि अगर 2 दिनों के भीतर लोगों द्वारा कब्जे न हटाए गए तो निगम द्वारा की गई कार्रवाई से लोगों को अधिक हानि होगी।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ :विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों  का निर्माण तेजी से शुरू

विकास कार्यों का शुभारम करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।  अमृतसर, 10 अप्रैल(राजन):विधानसभा हल्का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *