Breaking News

विज्ञापन विभाग की टीम ने शहर में अवैध विज्ञापनों के बोर्ड, बैनर हटाए

अमृतसर, 6 मई (राजन): नगर निगम के विज्ञापन विभाग की टीम द्वारा आज रेलवे स्टेशन से छेहरटा तक सड़क के दोनों ओर अवैध तौर पर लगे विज्ञापनों के बोर्ड तथा बैनर हटाए गए। विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया ने कहा कि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रखी हुई है। उन्होंने कहा कि  शहर में शराब के बड़े-बड़े ठेको के बाहर तथा आसपास शराब  के विज्ञापनों के बड़े-बड़े बोर्ड तथा बड़ी-बड़ी पेंट कंपनियों के शोरूम के बाहर विज्ञापनों के बोर्ड लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं कि वह खुद ही विज्ञापनों को हटा ले अन्यथा  नगर निगम द्वारा नियम कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन:कहा,सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।  अमृतसर,21 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *