Breaking News

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं की रद्द, सीबीएससी पैटर्न के तरह आएंगे 31 जुलाई तक नतीजे

 

अमृतसर,19 जून (राजन): पंजाब सरकार ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा खुशखबरी वाला  निर्णय लिया  है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पी.एस.ई.बी. ने फैसला लिया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों का बिना एग्जाम दिए ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि सरकार ने छात्रों और उनके अभिभावकों  की परेशानी को देखते हुए उक्त फैसला किया है। क्योंकि उनको परेशानी थी की छात्रों  ने उच्च शिक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया में भाग लेना है। ऐसे में परिणाम घोषित किया जाना बेहद आवश्यक  है।पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सी.बी.एस.ई. का पैटर्न  अपनाएंगे। रिजल्ट सी.बी.एस.ई. के पैटर्न के आधार पर होगा। इस फैसले से 3.8 लाख छात्रों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई का रास्ता साफ हो जाएगा । प्राप्त  जानकारी के अनुसार 31 जुलाई से पहले ही रिजल्ट घोषित होगे । जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उनके एग्जाम कोरोना के हालात सुधरने पर लिए जा सकते हैं। परिणाम के लिए सी.बी.एस.ई. का 30:30:40 का फार्मूला लागू होगा।  जिन छात्रों ने 11वीं के बाद  स्ट्रीम बदली है उनके लिए दसवीं के अंकों के साथ 12वीं के प्री-बोर्ड के अंको की वेटेज के आधार पर असेसमेंट की जाएगी।

विजय इंदर सिंगला

मंत्री विजय इंदर सिंगला के अनुसार परिणाम  तैयार करने के सारे पैरामीटर पी.एस.ई.बी. की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिणाम  के लिए अंक पोर्टल पर अपलोड करने की जिमेदारी भी स्कूल प्रमुखों की होगी

About amritsar news

Check Also

सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने हल्के के चार सरकारी स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *