Breaking News

पंजाब सरकार ने 26 मई को किए गए 52 आईएएस/ पीसीएस तबादलों पर अगले आदेशों तक लगाई रोक

चंडीगढ़ /अमृतसर,20जून (राजन): पंजाब सरकार ने 26 मई से जारी किए गए 52 आईएएस / पीसीएस तबादलों पर  अगले आदेशों तक   रोक लगा दी है। पंजाब सरकार के परसौनल विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते इन तबादलों पर अगले आदेशों तक रोक लगाई गई है । 26 मई से जारी किए गए आदेशों पर पहले से ही 20 जून तक रोक लगाई गई थी। इन आदेशों में अमृतसर में  नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल तथा एडीशनल डिप्टी  कमिश्नर जनरल डॉ हिमांशु अग्रवाल का तबादला मोहाली में तथा मलविंदर सिंह जग्गी का तबादला बतौर सीईओ अमृतसर स्मार्ट सिटी मिशन तथा कमिश्नर नगर निगम अमृतसर  हुआ था।

जारी किए गए आदेशों की कॉपी

 

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *