Breaking News

amritsar news

नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी में एंटी लारवा दवा का स्प्रे और फागिंग करवाई गई

अमृतसर,10 जुलाई:नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशानुसार और सेहत विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार शुक्रवार को एंटी मलेरिया विभाग के सेनिटेशन ऑफिसर इंचार्ज मलकीत सिंह खैहरा के नेतृत्व में सब्जी मंडी में खड़े पानी पर एंटी लारवा दवा का स्प्रे किया गया और फॉगिंग करवाई गई। …

Read More »

हेरोइन और ड्रग मनी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 10 जुलाई: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में,  बॉर्डर पार से नारकोटिक्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को पकड़ा और 8.378 kg हेरोइन के साथ ₹2 लाख ड्रग मनी बरामद की। डीजीपी के मुताबिक …

Read More »

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजा सांसी थाना में बड़ी लापरवाही सामने आई ।डीआईजी जब राजा सांसी थाना पहुंचे तो वहां तैनात एसएचओ अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि …

Read More »

सेवा केंद्र बने ‘सज़ा केंद्र’, जनता बेहाल: हरविंदर सिंह संधू

अमृतसर, 9 जुलाई (राजन)  : भारतीय जनता पार्टी, अमृतसर के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने  कहा कि पंजाब भर के सेवा केंद्रों में ‘कनेक्ट पंजाब’ पोर्टल के बार-बार ठप होने पर और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सेवा केंद्रों …

Read More »

लोक मिलनी में विधायक डॉ अजय गुप्ता  ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताईं: कहा,पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए

अमृतसर, 9 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज  वार्ड नंबर 55 और वार्ड नंबर 57 में  “ लोक मिलनी ” का आयोजन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों के साथ पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार …

Read More »

करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू में नया ट्यूबवेल लगाने और पार्क के नवीनीकरण करने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह और रिंटू व अन्य। अमृतसर , 9 जुलाई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू मार्केट में नया ट्यूबवेल लगवाने और पार्क के नवीनीकरण करने के विकास …

Read More »

नगर निगम ने हेरिटेज स्ट्रीट पर अवैध कब्जे हटाकर सामान किया जब्त

अमृतसर, 9 जुलाई: नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों पर एस्टेट विभाग द्वारा हेरिटेज स्ट्रीट के क्षेत्रों में अवैध कब्जे  हटाकर सामान जब्त किया है ।एस्टेट अधिकारी धर्मिंदर जीत सिंह की निगरानी में एस्टेट विभाग की  इंस्पेक्टर प्रीति चौहान और इंस्पेक्टर अमन की टीम द्वारा कार्रवाई की गई …

Read More »

कांग्रेस हाईकमान के कड़े रुख से चन्नी बैकफुटपर: कहा, राहुल गांधी मेरे लीडर हैं और रहेंगे

चरणजीत चन्नी। अमृतसर, 8 जुलाई:पंजाब कांग्रेस में बागी तेवर दिखा रहे पूर्व सीएम व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के कड़े रुख के आगे डरे बैकफुट पर नजर आए हैं। प्रधान राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बुधवार को उन्होंने पहली बार एक मीडिया चैनल से बात की। …

Read More »

पंजाब सरकार ने किए 8 आईएएस अधिकारियों के  तबादले

अमृतसर, 8 जुलाई(राजन): पंजाब सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी संदीप रिशी का तबादला मुख्य प्रशासक ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी, आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी  का तबादला स्पेशल सेक्रेटरी, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर और इसके अलावा मिशन …

Read More »

‘समाधान समारोह’ एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत के संबंध में जागरूकता अभियान

अमृतसर, 8 जुलाई :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमृतसर द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय, भारत में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए आयोजित किए जा रहे “समाधान समारोह” के संबंध में वादकारियों एवं आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। यह समाधान समारोह 21 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ हुआ है …

Read More »