Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने रामिंदर सिंह बुलारिया पार्क (सकतरी बाग) में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

 

पार्क की समीक्षा करते हुए मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया

अमृतसर 27 अक्टूबर (राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू व विधायक  इंद्रबीर सिंह बुलारिया  ने रामिंदर सिंह बुलारिया पार्क (सकतरी बाग) में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस पार्क का लगभग 14 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से सूरत बदलेगी। बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, जिम आदि जैसे इनडोर खेलों के साथ इस पार्क का निर्माण अमृतसर निवासियों की सुविधा के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, पार्क को सुंदर बनाने के लिए पार्क में कई अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि रामिंदर सिंह बुलारिया पार्क ’(सकतरी बाग) शहर के अन्य सभी पार्कों से अलग पार्क होगा, जहां हमारी युवा पीढ़ी, बच्चे और नागरिक यहां आएंगे और खेलों में अपनी रुचि बढ़ाएंगे।
मेयर रिंटू ने कहा कि सकतरी बाग से सटे सीवर को बेहतर पार्क बनाने के लिए ‘स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत कवर किया जाएगा। इसके अलावा, पार्क को लोगों की सुविधा के लिए पुनर्निर्मित किया जा रहा है और इसे शहर के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक बनाया जा रहा है।
विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने कहा कि पार्क दक्षिणी विस क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस पार्क में प्रत्येक सुविधाएं के साथ-साथ सौंदर्य करण का भी अजूबा स्पष्ट तौर पर नजर आएगा।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *