
अमृतसर,10 जून (राजन):पंजाब स्टेट पावर कार्पेरेशन लिमिटेड ने धान के सीजन को लेकर कृषि ट्यूववैल उपभोक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज 10 जून से पंजाब के 14 लाख कृषि ट्यूबवैल उपभोक्ताओं को बिना कटौती किए 8 घंटे लगातार बिजली सप्लाई की जाएगी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. ने पीक सीजन दौरान बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए पहले से सारे प्रबंध कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान निकालने के लिए मुख्य कार्यालय पटियाला में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रों में हेल्पलाइन नंबरों को पहले से जारी कर दिया गया है। मंत्री हरभजन सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे बातते हुए कहा कि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट (बार्डर जोन) के लिए 0183-2212425, 96461-82959, (उत्तरी जोन) जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर के लिए 96461-16679, 96461-14414, 0181-2220924 व (दक्षिण जोन) पटियाला, संगरूर, बरनाला, रोपड़, मोहाली के लिए 94641-48833, 96461-46400, (पश्चिमी जोन) बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, मोगा, मानसा, फाजिल्का के लिए 96466-96300, 96461-85267, (केंद्रीय जोन ) लुधियाना खन्ना, फतेहगढ़ साहिब के लिए 96461-22070, 96461-22158 हेल्पलाइन नंबर हैं। इसके साथ ही पी.एस.पी.सी.एल. हेड्क्वाटर के पटियाला में शिकायत केंद्र 96461-06835, 96461-06836 है।
मंत्री हरभजन सिंह ने कहा का उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ट कॉल या फिर 96461-01912 पर व्हट्सएप मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी शिकायत फोन नंबर 1912 पर कॉल या मैसेज करके कर सकते हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News