लाइब्रेरी में अपनी यादें साझा की

अमृतसर,12 जुलाई (राजन): डी.ए.वी. कॉलेज अमृतसर के पूर्व छात्र एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए डी.ए.वी. कॉलेज में पहुंचे,जहां कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. अमरदीप गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. अजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

ईटीओ यहां कॉलेज के शिक्षकों से मुलाकात की और कॉलेज के दिनों की यादें साझा कीं।ई.टी.ओ. कॉलेज की लाइब्रेरी देखी और यहां बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी कॉलेज की संस्था छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रही है और नई तकनीकी ज्ञान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रही है और यह कॉलेज शहर में प्रसिद्ध है और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी जोड़ता है। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ ने ईटीओ. को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News