निगम कमिश्नर के आदेश पर सीएनडी वेस्ट प्लॉट के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू


अमृतसर, 17 फरवरी (राजन): नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर निगम अधिकारियों ने निगम द्वारा स्थापित किए गए सीएनडी वेस्ट प्लॉट के लिए आज पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया। जिसके तहत आज निगरण इंजीनियर संदीप सिंह के नेतृत्व में शहर के पांचो जोनो के एक्सईएन,एसडीओ और जे ईज चार जेसीबी मशीन और चार टिप्परों के साथ सड़कों पर उतरे। पांचो जोनो की अलग-अलग क्षेत्र में से बिल्डिंगो का पड़ा हुआ मालवा उठाकर सीएनडी वेस्ट प्लॉट में पहुंचाया गया।
8 टिप्पर मालवा उठाया गया

निगरण इंजीनियर संदीप सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आज शहर में से 8 टिप्पर मालवा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि सीएनडी वेस्ट प्लांट में इस मलबे को रीसाइकल करके कर्व स्टोन मटेरियल बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि कर्व स्टोन मटेरियल को नगर निगम के जोन कार्यालय में पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल रविवार को भी यह ड्राइव लगातार जारी रहेगी।
बिल्डिंगे बनाने वाले मालवा तुरंत उठवाएं

नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि बिल्डिंगे बनाने वाले बिल्डिंग का मालवा तुरंत उठवाएं। उन्होंने कहा कि मालवा ना उठाने वाले को बिल्डिंग का कोई भी सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे अरसे से सी एंड डी वेस्ट प्लॉट नहीं चल पाया था। अब यह प्लॉट तेजी से शुरू हो गया है। बिल्डिंगों का मालवा इस प्लॉट में रिसाइकल करके कर्व स्टोन और अन्य मटेरियल बनाया जाएगा। उन्होंने बिल्डिंगो का निर्माण करवाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिल्डिंगों का मालवा सड़कों में ही रखा गया तो उनके चालान भी काटे जाएंगे। कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि शनिवार और रविवार को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार जेसीबी और चार टिप्परों के माध्यम से मालवा उठाया जा रहा है। यह क्रम आगे लगातार जारी रहेगा, जिससे शहर को साफ सुथरा रखा जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें