Breaking News

एनकाउंटर में स्नेचर को लगी गोली

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 25मार्च: पुलिस ने स्नेचर का एनकाउंटर किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 युवकों को काबू किया था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी विक्रम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने .32 बोर का पिस्टल छिपा रखा है। जिसे रिकवर करने के लिए पुलिस मकबूलपुरा एरिया में पहुंची थी। आरोपियों से .32 बोर की पिस्टल और 5 राउंड बरामद किए। पुलिस की हिरासत में लौटते समय विक्रमजीत ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर ए एस आई हरनेक सिंह की पिस्टल छीनने की कोशिश
की। इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ और गोली चल गई, जो विक्रमजीत के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। मौके पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी अधिकारियों के साथ पहुंच गए।

21 मार्च को की गई थी लूट

21 मार्च 2025 को रात 3 बजे मनमीत सिंह से गुरुद्वारा सिंह सभा के पास पिस्टल दिखा कर मोबाइल फोन और वॉलेट लूट लिया गया था। मामले में थाना बी- डिवीजन में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *