
अमृतसर, 5 सितंबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तेज बुखार है और डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है।भगवंत मान पिछले 2 दिनों से बीमार चल रहे थे और मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज करवा रहे थे। आज शाम को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए भगवंत मान आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई थी, जिसे अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News