Breaking News

कांट्रेक्ट छोड़ भागी कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करके लोगों से कर रहे अवैध वसूली

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां।

अमृतसर, 6 अक्टूबर (राजन गुप्ता):अमृतसर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी अवर्डा के कर्मचारियों ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी काम जारी रखा है।कूड़ा उठाने के नाम पर इन कर्मचारियों ने मनमानी कर गुपचुप ढंग से रेट डबल कर दिए हैं। अवर्डा ने अगस्त महीने से नगर निगम के साथ अपना कांट्रेक्ट खत्म कर दिया था। अंत में अवर्डा के कर्मचारियों ने दोबारा से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया।

कर्मचारियों ने मनमर्जी करते हुए लोगों से डबल पैसे वसूलने शुरू किए

अवर्डा के कर्मचारी लगभग 70 गाड़ियां और 10 ट्रैक्टर ट्राली के सहारे शहर के अलग-अगल हिस्सों से कूड़ा इकट्ठा कर रही है। लगभग 70 हजार घरों और भारी संख्या में कमर्शियल अदारो से ये कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। लेकिन,कर्मचारियों ने मनमर्जी करते हुए लोगों से डबल पैसे वसूलने शुरू किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 50 की जगह 100 रुपए, 100 रुपए की जगह 200 और 500 स्कवायर मीटर से ऊपर के घर से 200 रुपए की जगह 300 रुपए वसूले जा रहे हैं। कमर्शियल अदारो से तो हजारो रुपए अवैध वसूली की जा रही है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कुछ लोगों को बाकायदा तौर पर रसीद भी दी जा रही है।

जारी की गई रसीद की कॉपी।

कंपनी के कर्मचारी प्रति महीने शहर वासियों से लाखों रुपया अवैध वसूली कर रहे हैं

इस तरह से कार्य छोड़कर भागी कंपनी के कर्मचारी प्रति महीने शहर वासियों से लाखों रुपया अवैध वसूली कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से इस बाबत कोई भी लिखित आदेश नहीं है।  सबसे बड़ी बात यह है कि यह गाड़ी कूड़ा इकट्ठा करने के बाद रंजीत एवेन्यू  और वेरका के कलेक्शन प्वाइंटों पर कूड़ा फेंक जाते हैं।

अवर्डा ने अगस्त महीने में कार्य किया बंद

अवर्डा कंपनी ने अगस्त महीने में कार्य बंद  कर दिया था। अचानक से उठाए गए इस कदम के बाद नगर निगम ने अपनी सारी मशीनरी, 100 प्राइवेट ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व 110 रिक्शा रेहड़ियों (टसके) के भरोसे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दी। लेकिन नतीजा ये निकला कि गलियों व बाजारों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए। जिसको देखते हुए निगम के अधिकारियों के मौखिक कहने पर अवर्डा कंपनी में पहले काम करने वाले कर्मचारियों ने कार्य शुरू करके वसूली करनी शुरू कर दी।

नई कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए लगभग एक महीने का समय लग जाएगा

इसी बीच नगर निगम द्वारा शहर की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी थ्री आर सॉल्यूशन को लेटर का इंटेंट(LOI) जारी कर दिया हुआ है। आने वाले दिनों में वर्क आर्डर और एग्रीमेंट भी नई कंपनी से हो जाएगा। नई कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए अपनी नई मशीनरी, अधिकारी और कर्मचारी स्थापित करने के लिए लगभग एक महीने का समय लग जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हाई कोर्ट की डबल बेंच ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर की अलॉटमेंट को लेकर डाली गई रिट पिटीशन  की डिसमिस

अमृतसर, 1 अक्टूबर (राजन गुप्ता):माननीय हाई कोर्ट की डबल बेंच के न्यायाधीश लिसा गिल, न्यायाधीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *