Breaking News

पिछले लंबे अरसे से किराया न देने पर नगर निगम ने 6 खोखे किए सील : किराया न देने वाली दुकाने भी होगी सील

सीलिंग करते हुए अधिकारी और कर्मचारी। 

अमृतसर, 12 दिसंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशो के अनुसार नगर निगम के एस्टेट विभाग ने पिछले लंबे अरसे से निगम को किराया न देने पर मजीठा रोड पर स्थित 6 खोखो को सील कर दिया है। एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि मजीठा रोड पर स्थित कुछ खोखा धारको द्वारा पिछले लगभग 4 वर्षों से अपना बनता किराया नगर निगम को जमा नहीं करवाया था। जिस पर आज उनकी देख रेख में एस्टेट विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए खोखो को सील कर दिया गया।

एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि शहर के सभी खोखा घरको का 4 वर्ष पहले प्रति महीने का किराया 2 हजार रुपए कर दिया गया था। जिस कारण काफी संख्या में लोगों द्वारा किराया जमा नहीं करवाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खोखा सील करने की चेतावनिया देने पर नगर निगम को पिछले कुछ दिनों लगभग 16 लाख रुपया खोखो से किराया वसूल हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से नगर निगम द्वारा किराए पर दुकाने दे रखी है। उन्होंने कहा कि निगम के सभी किरायेदारों की सूचिया तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिन-जिन दुकानदारों ने नगर निगम का किराया पेंडिंग रखा हुआ है, उन दुकानों को सील कर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *