Breaking News

डी.ए.वी. कॉलेज के एम. हिस्ट्री में रचा इतिहास

अमृतसर, 29 अप्रैल:डी.ए.वी. कॉलेज के इतिहास विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। कॉलेज के एम. हिस्ट्री (प्रथम सेमेस्टर) के परिणाम घोषित होने पर दो छात्रों ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वरुण कुमार ने  यूनिवर्सिटी परीक्षा में उच्चतम एसजीपीए 9 हासिल कर इतिहास रच दिया है। वही पवनप्रीत कौर ने 8.80 एस जी पी ए प्राप्त की है । पवनप्रीत की एस जी पी ए दूसरे नंबर पर रही है। दोनों छात्रों ने सेमेस्टर-1 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विभाग एवं कॉलेज का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पवनप्रीत और वरुण की यह उपलब्धि हमारे कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का प्रतिफल है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे आगे भी इसी तरह अपने उज्ज्वल प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बाबुषा मेंगी ने भी दोनों छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है। पवनप्रीत और वरुण ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर प्रो मोहित मेहरा, डॉ मुनीश सिंह और प्रो भारती नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दी । 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राखड़ पुन्निया मेले के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में 27 से 29 अगस्त तक अवकाश

अमृतसर, 25 अगस्त(राजन):राखड़ पुन्निया मेले के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह द्वारा बाबा बकाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *