Breaking News

एमटीपी विभाग ने झब्बाल रोड पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ की कार्रवाई

अमृतसर, 16 सितंबर(राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने झब्बाल रोड पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ की कार्रवाई की है।

कार्रवाई एमटीपी नरिंदर शर्मा की निगरानी में की गई। इस दौरान एटीपी वरिंदर मोहन और बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर सहित संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद बार-बार चेतावनी देने और निर्माण कार्य बंद करने के निर्देशों के बाद भी मौके पर काम जारी रहा। लगातार नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने लागू बिल्डिंग बायलॉज और नगर निगम के नियमों के अनुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान :लोगों से सफाई में सहयोग करने की अपील की

अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को साफ, सुंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *