Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू की तरफ से डायमंड एवीन्यु में विकास कार्यों का उदघाटन

मेयर ने इलाका निवासियों की मुश्किलें सुनी और मौके पर किया हल
इलाका निवासियों ने मेयर करमजीत सिंह का किया धन्नवाद


अमृतसर 7 जून(राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू की तरफ से लगातार विकास कामों के साथ शहर के हर कोनो की नुहार बदली गई है। इसी लड़ी के अंतर्गत बीते दिनों मेयर करमजीत सिंह रिंटू की तरफ से वार्ड नं 12 के डायमंड ऐवीन्यू में विकास कामों का उद्घाटन किया और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
मेयर करमजीत सिंह ने कहा कि आज विधान सभा हलका उत्तरी में वार्ड नं 12 के डायमंड ऐवीन्यु के इलाका निवासियों ने जो इलाके की मुश्किलें हमारे ध्यान हित लाए थे आज मौके पर खुद जायजा लेने पहंुचे हैं और जो भी विकास कार्य इस इलाको में करने वाले रह गए हैं आज उन विकास कार्यों का शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि शहर के हर कोनो में हम बुनियादी सहूलतें देने के लिए वचनबद्ध  हैं।
मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हम शहर की हर वार्ड और हर इलाको का बहुपक्षीय विकास करवाया है परन्तु फिर भी अगर कोई इलाको में विकास की जरूरत हमारे ध्यान हित लाई जायेगी हम उस इलाको की बेहत्तरी के लिए लगातार विकास कार्य करवागे।
इस मौके इलाका निवासियों ने मेयर करमजीत सिंह रिंटू का इलाको के बहुपक्षीय विकास के लिए धन्यवाद करते हुआ सम्मान किया।  इस मौके कौंसलर प्रियंका शर्मा,  रितेश शर्मा, नेहा महाजन, रीटा महाजन आदि निगम अधिकारी मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *