
अमृतसर,24 जून (राजन):नगर निगम द्वारा शुरू की गई वार्ड बंदी का आज 8220 घरों का सर्वे हो पाया है। नगर निगम द्वारा पिछले 10 दिनों में 59363 घरों का ही सर्वे हो पाया है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने बताया कि लोकल बॉडी विभाग द्वारा सर्वे करने के लिए एक महीने का समय और दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर हालत में समय अवधि के भीतर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह ब्लॉक अधिकारियों और टीमों को प्रतिदिन 10 हजार से अधिक घरों का सर्वे करने का टारगेट दिया हुआ है।
प्रत्येक ब्लॉक में अब तक की गई सर्वे की रिपोर्ट

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें