Breaking News

लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस पूछताछ के लिए खरड़ हुई रवाना

अमृतसर,28 जून (राजन): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अमृतसर पुलिस को 8 दिन का रिमांड मिला है। उससे पूछताछ खरड़ में होगी। लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है और सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने अब उसे खरड़ ले जाने का फैसला किया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के उपरांत लॉरेंस  बिश्नोई को 6 जुलाई को दोबारा अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। राणा कंधोवालिया की हत्या केस में  मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा में अमृतसर अदालत  में पेश किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर में माल मंडी स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल  में रखा गया ।अब पंजाब पुलिस उसे खरड़ लेकर जा रही है।

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *