Breaking News

निगम जमीन पर बने ढाबे को खुद हटाने की दी चेतावनी, सामान किया जब्त

अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभिमान जारी 

ढाबा खुद हटाने की चेतावनी देते हुए
 अमृतसर,  6 अक्टूबर (राजन): नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम द्वारा माल मंडी क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर बने ढाबे को  1 दिन मे  खुद हटाने की चेतावनी दी गई है। निगम  जमीन पर बने  ढाबे का  सामान को टीम द्वारा जब्त किया गया।  इसके अलावा पार्क में एक कुलचे बनाने वाले ने कब्जा करके स्टाल बना दिया गया था टीम ने उसे भी हटा कर सामान को जब्त कर लिया गया।
अधिकारी साइकिल जब्त करते हुए निगम कर्मी
टीम द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध छेड़े गए  अभियान के अंतर्गत  विभिन्न क्षेत्रों में कब्जे हटा कर  सामान जब्त किया गया।  विशेषकर रेलवे रोड पर साइकिल बेचने वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के अंतर्गत साइकल जब्त किए गए।  इसके अलावा टीम द्वारा डिच  मशीन से अवैध तौर पर  किए गए पक्के कब्जों को भी हटाया गया।
डिच मशीन से पक्के कब्जे हटाते हुए

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

सीवरेज डालने के बाद गलियों को कंक्रीट से पक्का बनाया जाएगा: विधायक डॉ अजय गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *