Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने सभी रिकॉर्ड तोड़े,पिछले साल से 5 करोड़ से भी अधिक टैक्स किया एकत्रित

सीएफसी सेंटर में टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी

अमृतसर,29 सितंबर (राजन):नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष से 5 करोड़ रुपयों से भी अधिक टैक्स एकत्रित हो चुका है। विभाग को आज रिकॉर्ड तोड़ 2.47 करोड़ रूपया टैक्स एकत्रित हो चुका है। इस वित्त वर्ष में अब तक 21.58 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में अब तक 16.25 करोड रुपये टैक्स एकत्रित हुआ था। विभाग को कल 3 करोड़ रुपए से भी अधिक प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित होने की संभावना है। आज 1307 पीटीआर भरी गई। इस वित्त वर्ष में अब तक कुल 72009 पीटीआर भरी जा चुकी है जबकि पिछले वित्त वर्ष में अब तक 63940 पीटीआर भरी गई थी। इस वित्त वर्ष का 30 सितंबर तक टैक्स भरने वालों को 10 प्रतिशत रिबेट है और कल इसका अंतिम दिन हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने नवां कोट इलाके में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की:लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *