Breaking News

नगर निगम ग्रैंड होटल की अनसेफ बिल्डिंग की रिपोर्ट गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से लेगा

अमृतसर,15 नवंबर (राजन): रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन रिची होटल के डायरेक्टर, होटल के साथ हटाए गए घरों के मालिक के साथ ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने मीटिंग की। मीटिंग में एमटीपी मेहरबान सिंह ,एटीपी परमजीत दत्ता भी उपस्थित रहे। मीटिंग में हटाए गए घरों के मालिकों ने कहा कि इतना समय बीत जाने के उपरांत भी घरों का कार्य नहीं शुरू हो पाया और ना ही अभी तक अनसेफ बिल्डिंग को हटाने का कार्य शुरू किया गया है।

वर्क ऑफ़ स्टाइल की रिपोर्ट मांगी

मीटिंग दौरान नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन रिची होटल के डायरेक्टर से वर्क ऑफ स्टाइल की रिपोर्ट मांगी गई। स्कीम ऑफ कंस्ट्रक्शन की प्रपोजल रिपोर्ट की जांच भी की जाएगी।

अनसेफ बिल्डिंग की रिपोर्ट गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी लेंगे

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि लगभग 80 साल पुरानी ग्रैंड होटल की अनसेफ बिल्डिंग की रिपोर्ट गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ से ली जाएगी। इसके बाद अनसेफ बिल्डिंग को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि बिल्डिंग गिरने से फिर कोई हादसा ना हो जाए

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कटरा करम सिंह में जमीन पर कथित कब्जा करने का प्रयास नगर निगम ने रोका

खाली प्लाट की तस्वीर। अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): नगर निगम एस्टेट विभाग ने कटरा करम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *