Breaking News

हरविंदर सिंह संधू छेहरटा सर्कल के वार्ड 80 में कार्यकर्ताओं से हुए रू-ब-रू

अमृतसर,16 जनवरी(राजन):विधानसभा पश्चिमी के अधीन पड़ने वाली छेहरटा सर्कल के वार्ड नं. 80 गुरु की वडाली में भाजपा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर सिंह अटवाल के आवास पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कुमार अमित, अमृतसर दिहाती जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह मन्ना तथा तरनतारन के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू भी उपस्थित हुए। तीनों जिलाध्यक्षों पर कार्यक्रम में पहुँचने पर गुलदस्तों व दोशालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर हरविंदर सिंह संधू ने पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उनसे सुझाव भी लिए।हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में आगामी निगम निकाय चुनाव में हर वार्ड में जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर स्थानीय सरकार का गठन सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया और चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम हर वार्ड में आयोजित किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनविरोधी और पंजाब विरोधी नीतियों से जनता बहुत दुखी और परेशान है और वह भारतीय जनता पार्टी को बहुत भरोसे की नजरों से देख रही है, क्योंकि अब लोग समझ चुके हैं कि अगर पंजाब का कोई भला करता है या पंजाब को कर्ज से उबार सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। इसलिए राज्य और अमृतसर की जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर स्थानीय सरकारें बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष अश्वनी बावा, पूर्व एसपी केवल कुमार, पार्षद अरविंद शर्मा, रमन छेहरटा, बंटी पंडित, उत्तम सिंह कैरों, विशाखा सिंह, जसबीर विक्की, राजा प्रधान, मनीष, हीरा सिंह प्रधान, निरवेल सिंह, बाबा मुख्तार सिंह, कुलवंत सिंह, बाबा दलजीत सिंह, गुरदयाल, अमरजीत सिंह, राजपाल सोहल, मंगा प्रधान, शिंदर सिंह, बाऊ सिंह आदि मौजूद थे।

दर्जनों परिवारों को भाजपा में शामिल करवाया

हरविंदर सिंह संधू ने अमृतसर शहर की पश्चिम विधानसभा के छेहरटा सर्किल स्थित जोगिंदर सिंह अटवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों परिवारों को भाजपा में शामिल करवा कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर केवल गिल, कुमार अमित, अमृतसर दिहाती अध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, तरनतारन जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू, सर्कल अध्यक्ष अश्वनी बावा, पार्षद अरविंद शर्मा, रमन मेहता, मनीष शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *