
अमृतसर,3 मार्च (राजन): गुरु नगरी अमृतसर में शुरू होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर शहर में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। यह निर्माण जी-20 रूट की सड़कों पर ही इस वक्त चल रहा है। कोर्ट रोड का निर्माण पूरा हो जाने के उपरांत भंडारी पुल से गोल बाग रेलवे स्टेशन साइड और यहां से किला गोविंदगढ़ तक सड़क का निर्माण भी लगभग पूरा होने जा रहा है। अब रात का भी तापमान बढ़ने से सड़कें बनाने का कार्य रात को भी शुरू हो जाएगा। टाउन हॉल से सिकंदरी गेट तक अब रात के समय ही सड़के बनाने का कार्य शुरू होगा। इसी तरह से भंडारी पुल से लेकर हॉलगेट तक भी सड़क का निर्माण होना है।नगर निगम द्वारा उक्त सारी सड़कें अपने 56 करोड़ के प्रोजेक्टों में से ही बनाई जा रही है।
15 करोड का भी कार्य शुरू किया

नगर निगम द्वारा जीटी रोड की सड़कों को बनाने का 15 करोड़ रुपयों का वर्क आर्डर जारी कर दिया हुआ है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज नारायणगढ़ छेहरटा इंडिया गेट से सड़कें बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां से यह सड़क रेलवे स्टेशन तक बनने जा रही है। बीआरटीएस रूट की सड़कें बनाने का पहले से ही कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है।
12 मार्च तक जी-20 रूट की सड़के बन जाएंगी
नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि नगर निगम द्वारा जी-20 रूट की सभी सड़कों का निर्माण 12 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके उपरांत ही शहर की अन्य खराब सड़कों को भी बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News