Breaking News

नगर निगम ने अपनी जमीन पर तीसरी बार कब्जा हटाया

अमृतसर,7 जुलाई (राजन): नगर निगम के लैंड विभाग ने 88 फीट रोड पर अपनी लगभग 300 वर्ग गज जगह से तीसरी बार कब्जा हटाया है। निगम की इस जमीन पर पहले भी अलग-अलग लोगों द्वारा 2 बार कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस बार भी  एक अलग पार्टी द्वारा इस जमीन पर कब्जा करने के लिए नीवे खोद कर दीवारें बनानी शुरू कर दी। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों पर निगम एस्टेट अधिकारी धर्मेंद्रजीत सिंह, इंस्पेक्टर राजकुमार ने अपनी टीम और निगम पुलिस को साथ लेकर डिच मशीन के माध्यम से बनाई जा रही दीवारों को गिरा दिया। वहां पर पड़ा हुआ बिल्डिंग मटेरियल को जब्त कर लिया गया। जब्त किया गया बिल्डिंग मैटेरियल को कुष्ठ आश्रम को दे दिया गया । पिछले 5 महीनों में इस जमीन पर तीसरी बार कब्जा करने का प्रयास किया गया है। निगम द्वारा इसकी पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए शिकायत की जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *