Breaking News

सफाई सेवक रिंकू सफाई कर्मियों के प्रेरणा स्रोत: संजय खोसला

 

सफाई सेवक रिंकू को फूल मालाएं पहना सम्मानित करते हुए संजय खोसला व अन्य

अमृतसर, 8 दिसंबर (राजन गुप्ता): सफाई मजदूर यूनियन नगर निगम के प्रधान संजय खोसला ने सफाई  सेवक रिंकू को फूल माला पहना  कर सम्मानित किया ।खोसला ने कहा कि सवाई सेवक रिंकू सफाई कर्मियों के प्रेरणा स्रोत है ।उन्होंने कहा कि रिंकू ने जिस ढंग से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निगम का प्रत्येक सफाई सेवक मेहनत व ईमानदारी से मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें ।उन्होंने कहा कि रिंकू द्वारा जिस ढंग से सेनेटरी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को रंगे हाथों विजिलेंस पुलिस से गिरफ्तार  करवा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है, इसी तरह अगर सफाई सेवकों का कोई शोषण करके भ्र्स्टाचार करने का प्रयास करे तो उसके साथ भी इसी तरह के कदम उठाने चाहिए ।इस अवसर पर अशोक कुमार गिल,पवन कुमार भट्टी,प्रगट नाथ,अश्वनी मट्टू, धर्मेंद्र  सिंह,सुभाष, सर्वजीत सिंह,आशू कुमार, तरसेम सिंह भी मौजूद थे ।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *