क्लर्को के साथ लगातार मीटिंग कर रहे

अमृतसर,8 नवंबर: नगर निगम कमिश्नर राहुल द्वारा 31 अक्टूबर को शहर के कमर्शियल यूनिटों की प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने के लिए 20 क्लर्को की नियुक्ति की गई थी। निगम कमिश्नर द्वारा जारी किए आदेशों के अनुसार प्रत्येक क्लर्क प्रतिदिन 10 कमर्शियल यूनिटो का सर्वे करना है। निगम के सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने के लिए 20 क्लर्क लगातार फील्ड में उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इन क्लर्कों के साथ 3 मीटिंग की गई है। अभी तक प्रत्येक क्लर्क द्वारा 25 से 30 कमर्शियल यूनिटों की जांच की जा चुकी है। इनमें से कुछ की गलतियां भी पाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ क्लर्को ने पहले प्रॉपर्टी टैक्स में काम नहीं किया है। इसलिए कुछ दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि सभी क्लर्कों को जांच करने के लिए परफॉर्मा दिया हुआ है। जांच करते वक्त परफॉर्मा में कुछ गलतियां पाई जा रही हैं। विशाल वधावन बताया कि सभी क्लर्कों के साथ मीटिंग करके उनको सर्वे करने के लिए विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल यूनिटों की प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में आने वाले दिनों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हो सका तो क्लर्क के साथ एक कर्मचारी भी भेजा जा सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें