Breaking News

नगर निगम कमिश्नरो के तबादलो का लगातार सिलसिला जारी

नगर निगम अमृतसर के कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 5 दिसंबर (राजन):नगर निगम अमृतसर कमिश्नर के तबादलों का सिलसिला पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार जारी है। पंजाब सरकार द्वारा 1 वर्ष में 6 निगम कमिश्नर के तबादले किए हैं। नगर निगम शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ, विकास और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं देता है। पहले 24 अप्रैल 2022 को निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का यहां से तबादला किया गया। उसके बाद काफी दिन कोई भी कमिश्नर ना रहा, तब जाकर पंजाब सरकार ने 23 मई 2022 को करनैल सिंह (आईएएस) नगर निगम अमृतसर का कमिश्नर नियुक्त किया गया। किंतु करनैल सिंह ने बतौर नगर निगम कमिश्नर चार्ज नहीं संभाला। इसके बाद पंजाब सरकार द्वारा 24 जून 2022 को अमृतसर के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन को नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी दे दिया। इसके उपरांत 7.जुलाई 2022 को संदीप ऋषि को दोबारा नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया। दो दिन बाद ही पंजाब सरकार द्वारा संदीप ऋषि का तबादला एडीशनल कमिश्नर एक्साइज विभाग में कर दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा 10 जुलाई 2022 को आईएएस अधिकारी कुमार सौरभ राज को अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर नियुक्त किया गया । साढे 4 महीने बीत जाने के उपरांत संदीप ऋषि को 27 नवंबर 2022 को एक बार फिर नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया। एक बार फिर से संदीप ऋषि को 10 अगस्त 2023 को कमिश्नर पद से हटा कर आईएएस अधिकारी राहुल को निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आज 5 दिसंबर 2023 को राहुल का नगर निगम कमिश्नर पद से तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा अभी तक नगर निगम का कमिश्नर किसी को भी नियुक्त नहीं किया है।

बार-बार तबादलों से शहरवासियो को झेलनी पड़ती है परेशानी

नगर निगम शहरवासियो को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इसके साथ-साथ शहर में विकास करवाता है। शहर में नगर निगम के विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। इस तरह बार-बार तबादलो से शहरवासियो को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्योंकि नए कमिश्नर आने पर लगभग नए कमिश्नर को एक महीना नगर निगम को समझने में ही लग जाता है। इस बार भी  सरकार द्वारा अभी तक नगर निगम कमिश्नर की नियुक्ति नहीं की गई है। इस वक्त नगर निगम में ना तो मेयर , नाही नगर निगम हाउस  और ना ही नगर निगम कमिश्नर होने से शहर के बहुत ही काम रुक जाएंगे। क्योंकि नगर निगम कमिश्नर के पास निगम की सभी फाइनेंशियल पावर होती है। नगर निगम कमिश्नर के बार-बार तबादले होने से निगम अधिकारियों में भी मायूसी है।  क्योंकि नगर निगम में भी अधिकारियों की कमी है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने के 4 महीने पहले लगाए गए ई टेंडर अभी तक सिरे नहीं चड़े: टूटी सड़कों से लोग परेशान

टूटी हुई सड़क का दृश्य। अमृतसर, 29 मई(राजन गुप्ता): नगर निगम द्वारा शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *