Breaking News

निगम ने रविवार को भी 5 टिप्पर मलवा हटाया

अमृतसर,18 फरवरी (राजन): नगर निगम द्वारा शहर से बिल्डिंगों का मलवा हटाने के लिए शुरू की गई स्पेशल ड्राइव के तहत आज दूसरे दिन छुट्टी होने के बावजूद रविवार को पांच टिप्पर मलवा हटाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्र में पड़े बिल्डिंगों के मलवे को निगम द्वारा डिच मशीन के माध्यम से उठाकर टिप्पर में डाला गया। इस मलबे को झब्बाल रोड पर स्थित सी एन डी वेस्ट प्लांट में पहुंचाया गया। इस प्लॉट में मलबे को रीसाइकल करके कर्व स्टोन और अन्य मटेरियल तैयार  किया जा रहे हैं। कर्व स्टोन और अन्य मटेरियल नगर निगम को सड़कों और गालियां बनाने के कार्य में उपयोग किए जाएंगे। निगम निगराण इंजीनियर संदीप सिंह ने बताया कि सी एन डी वेस्ट प्लांट में से तैयार होने वाला मटेरियल आने वाले दिनों में नगर निगम के जोन कार्यालय  में पहुंचा दिया जाएगा।

23 फरवरी तक लगातार ड्राइव जारी रहेगी

निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों  के अनुसार 23 फरवरी तक शहर से बिल्डिंगों का मलवा हटाकर सी एन डी वेस्ट  प्लॉट में लगातार पहुंचाया जाएगा। निगम द्वारा अमृतसर में 23 फरवरी को शुरू हो रहे रंगला पंजाब मेले के अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्गो को साफ सुथरा और बढ़िया बनाया जा रहा है। डिवाइडरों और फुटपाथों पर रंग रोगन भी किया जा रहे हैं।

कंपनी की सभी गाड़ियां कूड़ा करकट उठाने के लिए सड़कों पर उतरी

पिछले चार दिनों में शहर से कूड़ा करकट उठाने वाली कंपनी के मुलाजमो द्वारा की गई हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा करकट  के ढेर लग गए थे। निगम प्रशासन की मदद से गत दिवस कंपनी के मुलाजिमों  की हड़ताल समाप्त करवाई गई। जिस पर आज रविवार को  कंपनी की सभी गाड़ियां  डोर टू डोर और कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठाया गया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाए

अमृतसर, 15 अक्टूबर: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम एस्टेट विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *