
अमृतसर,19 फरवरी(राजन): सीआईए स्टाफ -2 की पुलिस ने गुरु की वडाली पुलिस पार्टी की देखरेख में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्कर से 2 पिस्तौल, 200 ग्राम हेरोइन सहित .32 बोर के 3 जिंदा कारतूस , 30,500 रुपए(ड्रग मनी) एवं 1 कार मारुति स्विफ्ट बरामद की गयी है।एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र रणजीत सिंह निवासी गली नंबर 02 गुरु राम दास कॉलोनी, नारायणगढ़, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने नारायणगढ़ चौक, छेहरटा के क्षेत्र से कार मारुति स्विफ्ट के साथ इसे रोका और जांच के दौरान गिरफ्तार किया।
2 दिन का पुलिस रिमांड लिया
एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और गहन पूछताछ कर उसके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाया जाएगा।उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 04 दिनांक 10-01-2020 अपराध 21-61- 85 NDPS ACT पुलिस स्टेशन छेहरटा, अमृतसर पहले से ही दर्ज है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News