
अमृतसर,29 दिसंबर : फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद रखने का फैसला किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 30 दिसंबर के पंजाब वालों को लेकर सभी संगठनों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कल 30 दिसंबर को 4 घंटे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि 4 घंटे तक सड़क और रेल सेवा भी बंद रहेंगी । उन्होंने कहा कि सर एमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेगी।इस प्रदर्शन में पनबस पीआरटीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारी भी शामिल होंगे। ऐसे में पूरे पंजाब में करीब चार घंटे तक सरकारी बसें नहीं चलेंगी। 1125 बसों के पहिए पूरी तरह जाम रहेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसें सड़क पर नहीं उतरेंगी।
पूरे दिन बस बंद करना संभव नहीं

पंजाब बंद को लेकर यूनियन की बैठक हुई है। इसमें संघर्ष को लेकर रणनीति बनाई गई है। इस दौरान यूनियन के चेयरमैन बलजिंदर सिंह राठ और प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है। लेकिन पूरे दिन की हड़ताल संभव नहीं है। हम भी लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसी के चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें