
अमृतसर, 17 जनवरी : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय डॉ. बलदेव राज चावला जी की प्रथम पुण्य तिथि भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में श्रद्धांजली समागम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वर्गीय डॉ. बलदेव राज चावला जी के आत्मिक शांति हेतु हवन-यज्ञ एवं लंगर का आयोजन किया गया। इसके उपरंत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डॉ. बलदेव राज चावला जी की तस्वीर पर अपने-अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनय कुमार जी उपस्थित हुए।
डॉ. चावला जी भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता थे

विनय कुमार जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय डॉ. बलदेव राज चावला जी के जीवन के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. चावला जी भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना सारा जीवन जनता तथा राष्ट्र की सेवा को समर्पित कर दिया था। डॉ. चावला ने पंजाब में आंतकवाद के चले दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के पंजाब के अध्यक्ष के रूप में 13 वर्ष तक संघर्ष किया तथा हिन्दू-सिख एकता बनाए रखने के लिए जूझते रहे। वह जनता के हक के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहे तथा उनकी इन्साफ की लड़ाई लड़ते रहे। उनकी यादे हमारे मनों में हमेशा बनी रहेंगी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा तथा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, स्वास्थ्य स्वस्थ्य मंत्री तथा सीवरेज बोर्ड के चैयरमैन रहते हुए एक आदर्श स्वयं सेवक के रूप में जनता की नि:स्वार्थ सेवा की। इतने पदों पर रहते हुए भी एक ईमानदार राजनेता का उदहारण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी को डॉ. चावला जी द्वारा स्थापित जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा उस पर चलने का आह्वान किया।
डॉ बलदेव राज चावला एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक पूरी संस्था थे
हरविंदर सिंह संधू ने डॉ. बलदेव राज चावला को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. चावला उनके पिता के समान थे और वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक पूरी संस्था थे। उन्होंने अपने जीवन-काल में भाजपा को पंजाब में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक सधारण कार्यकर्त्ता के रूप में अपना सफर शुरू किया तथा पार्टी के विभिन्न पदों पर सेवा निभाते हुए कैबिनट मंत्री पंजाब तक का राजनीतिक सफर तय किया। डॉ. चावला ने हमेशा उनका हमेशा मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. चावला के निधन से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और यह कभी पूरा नहीं हो सकता।
डॉक्टर चावला ने कभी पार्टी व संगठन के सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया
पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने इस अवसर पर डॉ. चावला को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि डॉ. चावला तथा वह राजनीति एवं समाजिक क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों तक इकट्ठे कार्य करते रहे। सरकार एवं पार्टी में शीर्ष पदों पर रहते हुए भी डॉ. चावला एक साधारण कार्यकर्ता का जीवन जीते रहे और उन्होंने कभी पार्टी व संगठन के सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।
डॉ. बलदेव राज चावला चैरिटेबल फाउंडेशन का गठन किया जाएगा
इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. बलदेव राज चावला जी के सुपुत्रों डॉ. जयंत चावला, डॉ. राम चावला, डॉ. चावला जी के भाई डॉ. नरेंदर चावला व इंजी. सतीश चावला तथा अन्य परिवारिक सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। केन्द्रीय हल्का इंचार्ज डॉ. राम चावला ने कहा कि डॉ. बलदेव राज चावला के नाम पर एक संस्था डॉ. बलदेव राज चावला चैरिटेबल फाउंडेशन का गठन किया जाएगा, जो डॉ. चावला की सेवा पद्धति को आगे बढ़ाते हुए गरीब विद्यार्थियों की मदद, मेडीकल कैंप का आयोजन तथा आंतकवाद पीड़ित परिवारों की यथासंभव सहायता करेगी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, किताबें एवं स्टेशनरी का सामान बांटा गया। डॉ. राम चावला ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।
इन नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कर्नल अमरीक सिंह, नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, राजेश हनी, सुरेश महाजन, राजेश कंधारी, पूर्व चेयरमैन रीना जेटली, भाजपा पंजाब के सचिव सूरज भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन तेजस्वी कुमार (फगवाड़ा), पूर्व प्रदेश महासचिव केवल गिल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, गुरप्रताप सिंह टिक्का, राजीव भगत, जिला महासचिव मनीष शर्मा व सलिल कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा व पार्षद श्रुति विज, युवा मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, अनुज सिक्का, जसपाल सिंह शंटू, कार्यालय सचिव सतपाल डोगरा, दविंदर पहलवान, अलका शर्मा, कंवर जगदीप सिंह, मानव तनेजा, आरएसएस से महानगर संघ चालक प्रवीन मेहरा जी, विभाग प्रचारक विजय जी, महानगर बौधिक प्रमुख जतिन जी, विजय आनंद जी, मंडल अध्यक्ष सुधीर अरोड़ा, रोमी चोपड़ा, राकेश महाजन, वरिंदर सिंह स्वीटी, मोनू महाजन आदि ने डॉ. चावला जी को अपने श्र्द्धसुमन अर्पित किए।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर