Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की नगर निगम ने पांच दुकानें और एक पेट्रोल पंप किया सील

पेट्रोल पंप को सील करते हुए सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम।

अमृतसर,17 मार्च (राजन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफॉल्टर पार्टियों पर शिकंजा कसा है। आज प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के पश्चिमी जोन के सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र जीत सिंह ने इंस्पेक्टर रविंदर पाल और अपनी टीम के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने पर अजनाला रोड पर पांच दुकानों को सील कर दिया। इसके साथ-साथ टीम ने शेरशाह सूरी मार्ग में एक पेट्रोल पंप को भी सील कर दिया। पेट्रोल पंप वालों ने पिछले 4 साल से टैक्स नहीं भरा है। धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि चार दुकानदाराे द्वारा मौके पर टैक्स अदा करके अपनी दुकान सील होने से बचा ली। नगर निगम को आज लगभग 10.50 लाख रुपए टैक्स एकत्रित हुआ। इस वित्त वर्ष में आज तक नगर निगम को 35.35  करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है।

टैक्स अदाकर सीलिंग से बचें

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख  ने कहा कि डिफॉल्टर पार्टियां अपना बकाया टैक्स अदा करके सीलिंग से बचें।  उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और सभी जोन कार्यालय के सीएफसी ऑफिस छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन इस लिंक पर http://mseva.lgpunjab.gov.in/ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 20 प्रतिशत जुर्माना और डेढ़ प्रतिशत प्रति महीना ब्याज भी लगेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *