Breaking News

पुलिस ने ड्रग और हवाला सिंडिकेट को किया ध्वस्त

अमृतसर, 20 मार्च: डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी है कि ड्रग फाइनेंसिंग के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस  ने ड्रग और हवाला सिंडिकेट को ध्वस्त किया, जिसके परिणामस्वरूप पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई और अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद हुई। गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान, आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में, दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर बताया कि पुलिस ने  जांच में दुबई स्थित ड्रग कार्टेल से जुड़े हवाला लेनदेन के एक प्रमुख सूत्रधार इकबाल सिंह की गिरफ्तारी हुई। उसने सीमा पार से ड्रग तस्करी का समर्थन करने के लिए पिछले तीन महीनों में 50 करोड़ का लेन-देन करने की बात कबूल की है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इन तस्करों से  7 किलो अफीम, 3 पिस्तौल (30 बोर) 6 मैगजीन के साथ, 23.10 लाख ड्रग मनी, करेंसी काउंटिंग मशीन बरामद की है। पुलिस की जांच अभी जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को किया गिरफ्तार

अमृतसर,2 मार्च (राजन): एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर  हरप्रीत सिंह ने बताया कि रिश्वत मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *