
अमृतसर, 19 अप्रैल:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी दिल्ली के संभव जैन के साथ संपन्न हुई। शादी समारोह में कुछ लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। इस दौरान भगवंत मान द्वारा स्टेज ऊपर डाले भंगड़े की वीडियो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि उक्त शादी फाइव स्टार होटल में स्मपन्न हुई। इससे पहले गुरुवार रात को संगीत सैरेमनी का आयोजन किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने आई.टी. से शिक्षा ग्रहण की है। उनके पति संभव ने भी दिल्ली आई.आई.टी. से पढ़ाई की है। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ महीने पहले स्टार्टअप शुरू किया था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News