Breaking News

अमेरिका बेस हथियार तस्करी गिरोह का भांड़ाफोड़ : आरोपी 5 अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

अमृतसर,22 अप्रैल:पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने हथियार तस्करी गिरोह के मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लुधियाना के रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने कुल 5 अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमेरिका से बैठकर चलाए जा रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया है। इस मामले में लुधियाना के गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल बरामद की।

बोले- यूएसए से चल रहा था नेटवर्क

गौरव यादव ने कहा गुरी वह गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों वर्तमान में यू एस ए में रह रहा हैं। जो इस नेटवर्क के प्रमुख संचालक हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह का साला है। जो एक बड़े ड्रग तस्कर गिरोह को चलाता था। 2020 के एसटीएफ  मामले में गिरफ्तार होने के बाद 2022 में यू एस ए भाग गया था। इसे लेकर पुलिस द्वारा अमृतसर एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर संभावित हमले को टाला; बीकेआई के दो सदस्य हथगोले और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन)मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *