Breaking News

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे:डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर  साक्षी साहनी रावी नदी के साथ लगते क्षेत्रों का दौरा करती हुई। 


अमृतसर, 17 जून(राजन):आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर  साक्षी साहनी ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ रावी नदी से सटे विभिन्न चौकियों का दौरा किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का अधिक खतरा है, वहां पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं तथा बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए नई नावें खरीदी गई हैं तथा पुरानी नावें भी रिपेयर कर दी गई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह आज विशेष रूप से यह देखने आए हैं कि किन नालों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाए ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डिप्टी कमिश्नर  साक्षी साहनी रावी नदी के साथ लगते क्षेत्रों का दौरा करती हुई। 

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को रावी नदी के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने तथा पशुओं के लिए चारे आदि का प्रबंध करने के लिए भी तैयार रहने को कहा। डीसी  साहनी ने कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण करेंगी तथा किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नालों व ड्रेनों की सफाई सिर्फ खानापूर्ति  न हो जाए, इसलिए संबंधित विभाग ठेकेदारों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यदि उक्त कार्य सावधानी से किया जाए तो बाढ़ से होने वाले बड़े खतरे को टाला जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ा, एक्सईआई गुरबीर सिंह, तहसीलदार रमदास,  इंद्रजीत कौर, डीडीपीओ संदीप मलोत्रा ​​के अलावा सिविल प्रशासन व बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *