
अमृतसर,23 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह द्वारा 21 जुलाई को नगर निगम अमृतसर के 4 अधिकारियों के किए गए तबदलो को रद्द कर दिया है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार लोकल बॉडी विभाग द्वारा 21 जुलाई को नगर निगम अमृतसर के डीसीएफए मनु शर्मा का तबादला सदर ऑफिस चंडीगढ़, सेक्रेटरी सुशांत भाटिया से नगर निगम अमृतसर का चार्ज वापस लेना, सुपरिटेंडेंट पुष्पिंदर सिंह का तबादला नगर निगम बटाला और सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्र जीत सिंह का तबादला नगर निगम अबोहर में किया गया था। इन चारों अधिकारियों के तबादले होने से नगर निगम अमृतसर का कार्य बहुत ही प्रभावित होने वाला था। आज देर शाम को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह द्वारा इन चारों अधिकारियों के तबादले तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें