
अमृतसर,16 अगस्त: सिकंदरी गेट के पास पिछले 35 वर्षों से खाली पड़ी नगर निगम की जगह पर किसी द्वारा खोखे लगाने शुरू कर दिए हैं। किसी द्वारा इस जगह पर तीन खोखे लगाने के लिए लोहे की छत डालनी शुरू कर दी है। नगर निगम के लैंड विभाग में इस जगह पर खोखे लगने का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। 8 साल पहले भी किसी द्वारा यहां पर खोखे बनाने का प्रयास किया था। नगर निगम के लैंड विभाग द्वारा उस समय भी बन रहे खोखो को हटा दिया था। माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार किसी भी जगह पर अवैध तौर पर खोखा नहीं लग सकता है।यह क्षेत्र केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता के ध्यान में जब अवैध तौर पर लग रहे खोखो का मामला लाया गया तो उन्होंने नगर निगम के एस्टेट अधिकारी धर्मेंद्र जीत सिंह को इस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह का भी कोई भी अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें