आफत के बावजूद लोगों के हौसले बुलंद

अमृतसर,4 सितंबर (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और नगर निगम अमृतसर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा द्वारा अपने साथियों की टीम के साथ अजनाला के बाढ़ ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा लगभग 9 गांवो में जाकर प्रभावित लोगों से बातचीत की गई और उनकी समस्याएं भी जानी गई। इस अवसर पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों पर बहुत ही बड़ी आफत आई है। इसके बावजूद सभी के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी आफत से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि गांवो के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा इस संकट की घड़ी में बाढ़ ग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने, अपनी टीम और अपनी पार्टी की ओर से डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सभी उचित कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गांवो का निरीक्षण के दौरान जो जो मुश्किलें देखी गई है, उसे पार्टी के सीनियर नेताओं के ध्यान में भी लाया जाएगा।
प्रभावित लोगों को बहुत ही सहूलतो की आवश्यकता है

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि प्रभावित लोगों को बहुत ही सहूलतो की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा इन सहूलतो के लिए सभी तरह की सामग्री कल से प्रभावित लोगों तक पहुंचानी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा प्रभावित लोगों को राशन, बिस्तरे, दवाइयां और वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
फागिंग मशीने दवाइयां सहित जिला प्रशासन को पहुंचाई जा रही

सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि बाढ़ से बहुत ही बर्बादी हुई है। लोगों के घर गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम अमृतसर की ओर से भारी संख्या में मच्छरों को मारने के लिए फागिंग मशीने दवाइयां सहित जिला प्रशासन को पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम प्रभावित लोगों को हर तरह की सामग्री पहुंचाएगी। इस अवसर पर रितेश शर्मा,विशाखा सिंह अरविंद भट्टी, पार्षद विजय कुमार शमशेर सिंह संधू,सुखबीर सिंह सोनी, काजल बॉबी, अरविन भकना, धर्मवीर बॉबी,साहिल सगर, अनेक सिंह, गुरप्रीत सिंह कटारिया, बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें