Breaking News

बरसात रुकने के बाद रिगो ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू: मार्च 2026 तक निर्माण कार्य होगा पूरा

रिगो ब्रिज का निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारी।

अमृतसर, 16 सितंबर (राजन):रेलवे विभाग की ओर से रिगो ब्रिज का निर्माण दिसंबर साल 2023 से शुरू करवाया गया था। इस निर्माण पर लगभग 48 करोड़ रुपए राशि खर्च होनी है। पिछले दिनों बरसात होने के कारण निर्माण कार्य बंद रहा है। अब बरसात रुकने के बाद रिगो ब्रिज का निर्माण कार्य निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा शुरू करवा दिया गया है। पिछले दिनों 13 जुलाई को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने  मौके पर जाकर निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि रिगो ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

रिगो ब्रिज ना होने के कारण लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों ने इस ब्रिज में से गुजरना है। उन्होंने कहा कि विशेष कर श्री दुर्गयाना मंदिर, किला गोबिंदगढ़ और अंदरून  शहर में आने – जाने  वाले लोगो  को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त रिगो ब्रिज ना होने के कारण शहर के दोनों ओर जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि इस निर्माण कार्य की प्रति महीने प्रोग्रेस रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के कार्यालय में भेजी जाए और निर्माण कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए।

50 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रिगो ब्रिज का निर्माण 50% से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कुछ दिनों के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब निर्माण कार्य में तेजी ला दी गई है। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने के अंत तक रिगो ब्रिज का कार्य नजर आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने के अंत तक रेलवे यार्ड में भी कार्य शुरू हो जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में:165 किलो नकली खोया जब्त

जांच करते हुए अधिकारी। अमृतसर, 9 अक्टूबर:त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *