Breaking News

बिना नक्शा मंजूर करवाए बनवा रहे स्कूल को एमटीपी विभाग ने तोड़ा

अमृतसर, 11 दिसंबर: कंवर एवेन्यू सुल्तानविंद लिंक रोड क्षेत्र में बिना नक्शा मंजूर करवाए बनवा रहे स्कूल को नगर निगम के एमटीपी विभाग ने तोड़ दिया है। एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में एटीपी अंगद सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, डिमोलेशन स्टाफ और नगर निगम की पुलिस ने कार्रवाई की। साउथ जोन के क्षेत्र में कंवर एवेन्यू सुल्तानविंद लिंक रोड पर स्कूल बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था। बिना नक्शा मंजूर करवाए हो रहे निर्माण को पहले नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा चेतावनी दी गई। इसके बावजूद निर्माण रखने पर आज एमटीपी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *