Breaking News

नगर निगम कमिश्नर ने आशु नाहर को किया सस्पेंड, सेनेटरी इंस्पेक्टर को कहे अपशब्द का जवाब तसल्लीबक्श ना आने पर हुई कार्रवाई

जारी आदेशों की कॉपी

अमृतसर,28 अप्रैल(राजन): नगर निगम की ऑटो वर्कशॉप की एक यूनियन के प्रधान आशु नाहर को नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। जारी किए आदेशों के अनुसार पिछले दिनों सेनेटरी इंस्पेक्टर मंगतराम ने आशु नाहर पर उनको(मंगतराम) अपशब्द कहने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में आशु नाहर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओ नोटिस का जवाब तसल्लीबक्श ना आने पर निगम कमिश्नर द्वारा आज आशु नाहर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार अब आशु नाहर निगम के सेक्टरी विशाल वधावन के कार्यालय में हाजिरी लगाकर बैठेगे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *