Breaking News

नगर निगम की विज्ञापन विभाग की टीम की सूझबूझ से मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 38. 19 लाख रुपए टैक्स मिला

विज्ञापन विभाग ने शहर के 6 अस्पतालों को भी नोटिस किए हुए हैं जारी
इससे पहले विभाग डी मार्ट से भी विज्ञापन टैक्स ले चुका है 


अमृतसर,25 जून (राजन): नगर निगम की विज्ञापन विभाग की टीम की सूझबूझ से बाईपास स्थित मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 38.19 लाख रुपए विज्ञापन टैक्स  मिला है। विभाग द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी को टेक्स देने के लिए नोटिस जारी किया था।विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया द्वारा निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के आदेशों पर शहर के समूह शॉपिंग मॉलस, एससीओ तथा बड़ी-बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग को विज्ञापन टैक्स देने के लिए नोटिस जारी किए हुए हैं। इससे पहले पिछले कई वर्षों से कईयों को नोटिस जारी होने के बावजूद भी विज्ञापन विभाग द्वारा टैक्स नहीं वसूला गया था। इसकी विजिलेंस पुलिस द्वारा जांच भी की जा रही है।
6 अस्पतालों को नोटिस जारी: सुशांत भाटिया
विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया ने बताया कि विभाग द्वारा प्रकाश अस्पताल, सुखबीर अस्पताल, आकाशदीप अस्पताल मजीठा रोड, बाजवा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, फ्लोरम  अस्पताल मजीठा  रोड तथा प्रीत अस्पताल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड को भी नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी होने के बावजूद अगर नगर निगम को टैक्स नहीं भरा गया तो इन पर एमसी एक्ट के नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेट्रो कैश एंड कैरी से आए टैक्स की रसीद की कॉपी

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *