Breaking News

नगर निगम का किराया अदा ना करने वालों की 6 दुकानें सील, पिछले 6 वर्षों से किराया अदा नहीं किया था

दुकानें सील करते हुए निगम की टीम

अमृतसर,16 अगस्त( राजन ): नगर निगम की किराए पर दुकाने चला रहे डिफॉल्टर दुकानदारों के विरुद्ध अभियान में आज 6 दुकानों को सील कर दिया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम तथा पुलिस बल के साथ रामबाग रेलवे क्रॉसिंग के साथ लगते क्षेत्र में निगम की किराए पर दुकान चला रहे हैं दुकानदारों द्वारा पिछले लगभग 6 वर्षों से किराया अदा नहीं किया था।

अतिक्रमण हटाते हुए निगम कर्मचारी

इन दुकानदारों के प्रति दुकानदार का लगभग 80 हजार रुपये किराया बकाया पड़ा था। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के उपरांत भी किराया ना अदा करने पर आज इन 6 दुकानों को सील किया गया। इसके अलावा विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाकर सामान भी जब्त किया गया।

About amritsar news

Check Also

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान :लोगों से सफाई में सहयोग करने की अपील की

अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को साफ, सुंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *