Breaking News

विशाल वधावन जन्म व मृत्यु विभाग के लोकल रजिस्ट्रार नियुक्त

पद संभालते हुए विशाल वधावन साथ है विभाग के सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह

अमृतसर,  12 नवंबर (राजन):नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल दोबारा आदेश जारी कर सैक्टरी  विशाल वधावन को निगम के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग का लोकल रजिस्ट्रार नियुक्त किया हैं।  जारी आदेशों के अनुसार लोकल रजिस्ट्रार डॉक्टर नवजोत कौर के सेवानिवृत्त होने पर  डॉक्टर सरिता शर्मा को पहले यह पद दिया  गया था।  जन्म मृत्यू विभाग ऑनलाइन होने पर डॉक्टर सरिता शर्मा को कुछ मुश्किल आ रही थी। जन्ममृत्यु विभाग के पेंडिंग केस तथा सुविधा सेंटरों से भारी  संख्या में केस आने के कारण विभाग का कार्य काफी बढ़ गया है। जिस पर विशाल वधावन को  चार्ज दिया गया।  विशाल वधावन  तीन जोनों का प्रॉपर्टी टैक्स  विभाग,  आरटीआई सेल, गवर्नमेंट रेफरेंसेस, स्ट्रीट वेंडर,  प्रधानमंत्री आवास योजना,  पेंशन सेल का कार्य भी कर रहे हैं। विशाल वधावन ने आज जन्म मृत्यु विभाग के लोकल रजिस्ट्रार  का पद संभाल लिया है।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने घाला माला चौक से गोपाल मंदिर रोड निर्माण के विकास कार्य का किया उद्घाटन:कहा, नॉर्थ विधानसभा का कोई भी इलाका डेवलपमेंट से वंचित नहीं रहेगा

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। अमृतसर, 23 जून(राजन): इंप्रूवमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *