Breaking News

नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग 7.83 करोड़ तक पहुंचा,आज 34.83 लाख टैक्स हुआ एकत्रित

अमृतसर,5 सितंबर:नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अब तक 7.83 करोड रुपए टैक्स एकत्रित कर लिया है। पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक टैक्स जमा करवाने वालों को 10% रिबेट दी जा रही है। आज विभाग को 34.83 लाख रुपया टैक्स एकत्रित हुआ है। जिसमें नॉर्थ जोन को आज 14.25 लाख,सेंट्रल जोन को 5.38 लाख, ईस्ट जोन को 6.55 लाख,साउथ जोन 1.24 लाख और वेस्ट जोन को 7.39 लाख रुपए एकत्रित हुए हैं।

10% रिबेट लेकर लोग टैक्स जमा करवा रहे

विशाल वधावन

निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने कहा कि 10% रिबेट लेकर लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब 30 सितंबर तक शनिवार और अन्य छुट्टियां आने पर भी प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए नगर निगम के सीएफसी केंद्र खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग ऑनलाइन http://mseva.lgpunjab.gov.in/ पर भी अपना टैक्स जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि पिछली बार 30 सितंबर तक 27.20 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था।इस बार इससे ज्यादा ही टैक्स एकत्रित किया जाएगा।10% रिबेट के साथ टैक्स जमा करवाने के लिए लोगों को पूरी तरह से जागरूक किया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *