Breaking News

एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन मार्केट की 30 दुकाने और अन्य जगहों पर 4 दुकाने की सील 

अमृतसर, 15 मई : नगर निगम के एमटीपी विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने आज पतलीघर क्षेत्र में निर्माणाधीन मार्केट की 30 दुकाने और अन्य जगहों पर 4 दुकाने सील कर दी है। यह कार्रवाई वेस्ट जोन के एटीपी अंगद सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा, फील्ड स्टाफ और नगर निगम की पुलिस द्वारा की गई। एटीपी अंगद सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  टीम द्वारा आज आजाद नगर पुतलीघर में अवैध तौर पर बन रही 4 दुकानों को सील किया गया। इसके उपरांत टीम द्वारा बिना कमर्शियल नक्शा मंजूर करवाए मेंन गेट रोड पुतलीघर में लगभग 3 हजार वर्ग गज क्षेत्र में 30 दुकानों का निर्माण चल रहा था। टीम द्वारा बन रही इस मार्केट को भी सील कर दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट की कैपेसिटी कम होने से सीवरेज व्यवस्था में समस्या आ रही थी :50 एमएलडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *